आगरा, जनवरी 8 -- शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और आमजन को पैदल चलने में हो रही असुविधा से राहत दिलाने के उद्देश्य से नगर निगम लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है। गुरुवार को टेढ़ी बगिया से हाथरस रोड एवं वाटर वर्क्स से बल्केश्वर रोड तक व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान फुटपाथों और सड़क किनारे अवैध रूप से ठेला लगाकर, ढाबा चला कर तथा तख्त और अस्थायी ढांचे रखकर सामान बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। नगर निगम की टीम ने दर्जनों ठेल-धकेल, अस्थायी दुकानों और अवैध कब्जों को हटवाया, जिससे लंबे समय से जाम और अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई थी। कार्रवाई की भनक लगते ही क्षेत्र के दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने स्वयं ही अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। निगम अधिकारियों ने मौके पर मौजूद दुकानदार...