किशनगंज, मार्च 15 -- टेढ़ागाछ, एक संवाददाता। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत स्थित वार्ड संख्या 5 में रविवार को महिलाओं ने खेल और समाज सुधार की दिशा में एक बड़ी मिसाल पेश की है। महिला संगठन द्वारा नवनिर्मित वॉलीबॉल मैदान का विधिवत उद्घाटन किया गया, जो ग्रामीण क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण का नया प्रतीक बनकर उभरा है। मैदान के उद्घाटन समारोह में महिला संगठन की अध्यक्ष बुधनी देवी, सचिव बिना देवी, शिक्षक रवींद्र शर्मा और समाजसेवी कुमुद बोसाक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर संगठन की सचिव बिना देवी ने कहा, खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। इससे न केवल शारीरिक मजबूती मिलती है, बल्कि हमारे भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है। ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को खेल की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा उद्देश्य है। उद्घाटन के दौरान महिलाओं ने ...