रामपुर, फरवरी 12 -- जनपद में बुधवार को अंबेडकर पार्क में शिक्षकों ने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले टीईटी के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी द्वारा संसद में दिए गए जवाब की प्रतियां जलाकर रोष जताया गया और पुतला फूंका गया। जिला अध्यक्ष प्रेमसिंह चौहान और जिला मंत्री चरन सिंह ने कहा कि आरटीई से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टेट लागू करना अनुचित है। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि जब तक सरकार आदेश निरस्त नहीं करती, आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रेश कुमार, प्रताप सिंह, नरेन्द्र सिंह, रहमत अली, प्रसन्न प्रकाश, राजेंद्र सिंह, विजय कुमार रामप्रस, तरूण पांडे, तनवीर अहमद, उमेन्द्र पाल सिंह, जाहिद अली, गुरप्रीत सिंह, संजय सिंह, सरफराज अहमद, मनोज सिंह, सईद रहमानी, नरेंद्र चौहान, अनिल गौतम,...