हरदोई, सितम्बर 5 -- हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। टेट उत्तीर्ण शिक्षा मित्र उत्थान समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें विधिक नियमावली बनाकर नियमित करने की मांग उठाई गई। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने ज्ञापन में लिखा कि प्रदेश में करीब 80 शिक्षा मित्र स्नातक, बीटीसी, टेट उत्तीर्ण हैं। सभी राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा सहायक अध्यापक पद के लिए पात्र हैं। इसके बावजूद नियमित नहीं किया जा रहा है। इससे वेतनमान नहीं मिल रहा है। समान काम करने के बावजूद कम भुगतान मिल रहा है। यह नैसर्गिक न्याय के विपरीत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा अपनाई गई प्रक्रिया का अध्ययन कर उत्तर प्रदेश में भी तत्काल एक विधिक नियमावली तैयार की जाए। यह भी पढ़ें- टीईटी उत्तीर्ण शिक्षामित्रों को नियमित करने की मांग सभी टेट, सीटेट पास...