टेट पास पारा शिक्षकों में खुशी
बोकारो, मई 11 -- चंद्रपुरा। झारखंड में शिक्षकों के रिक्त पदों पर 50 प्रतिशत सीट पर टेट पास पारा शिक्षकों को स्थायी नियुक्ति के उच्चतम न्यायालय के एक आदेश के बाद शिक्षकों में खुशी है। झारखंड में सरकारी स्कूलों में काफी संख्या में जेटेट व सीटेट पास पारा शिक्षक कार्यरत हैं। जो वर्षों से स्थायी नियुक्ति के इंतजार में हैं। सीटेट सहायक अध्यापक संघ के अध्यक्ष असगर अली व संरक्षक रवि ठाकुर ने सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश राहत पहुंचाने वाला है। उन्होंने कोर्ट से जेटेट के अलावा टेट उतीर्ण में सीटेट पारा शिक्षकों को भी शामिल करने का आग्रह किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.