बस्ती, मार्च 13 -- बस्ती, निज संवाददाता। टेट की अनिवार्यता समाप्त किए जाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष को शिक्षकों की पाती भेजेने का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। शिक्षकों ने पाती भेजकर मांग किया कि टेट की अनिवार्यता को तत्काल प्रभाव से समाप्त कराया जाए। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष व अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक संघ के संयोजक उदयशंकर शुक्ल ने बताया कि गुरुवार को जनपद के परसरामपुर, बनकटी, रामनगर, गौर, हर्रैया, कप्तानगंज, बहादुरपुर, दुबौलिया, विक्रमजोत, बस्ती सदर, साऊंघाट, कुदरहा, नगर क्षेत्र, रुधौली और सल्टौआ गोपालपुर में पदाधिकारियों ने विद्यालयवार भ्रमण किया। शिक्षकों से पाती पर हस्ताक्षर कराकर डाक और ई-मेल...