बस्ती, मार्च 18 -- बस्ती। टेट की अनिवार्यता समाप्त किये जाने की मांग को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष भारत और यूपी को शिक्षकों की पाती भेजेने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। शिक्षकों ने पाती भेजकर मांग किया कि टेट की अनिवार्यता को तत्काल समाप्त कराया जाए। प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने बताया कि सोमवार को परशुरामपुर ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों पर जाकर कार्यवाहक अध्यक्ष नरेन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में टीईटी के विरोध में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा मांगपत्र पर शिक्षकों से हस्ताक्षर करवाया गया। बताया कि सभी विकास खंडों में चरणबद्ध ढंग से शिक्षकों की पाती भेजने का क्रम जारी है। संघ जिलाध्यक्ष ने बताया कि आगामी 1...