बस्ती, अप्रैल 14 -- बस्ती, निज संवाददाता। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वान पर सोमवार को टीईटी के मुद्दे को लेकर मोमबत्ती जुलूस निकाला गया। जुलूस शास्त्री चौक होते हुए डीएम कार्यालय पहुंचा, जहां जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल के नेतृत्व में डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षामंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इससे पूर्व प्रेस क्लब सभागार में शिक्षकों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में परशुरामपुर ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र दूबे का स्वागत किया गया तथा संघर्ष की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने कहा कि टीईटी की अनिवार्यता समाप्त किए जाने की मांग को लेकर शिक्षकों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, नेता प्रतिपक्ष और मुख्यमंत्री को पत्र भेजे हैं। यह भी पढ़ें- टीईटी के विरोध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.