बस्ती, अप्रैल 10 -- बस्ती। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वान पर 13 अप्रैल को टेट के सवाल को लेकर मशाल जुलूस निकाला जाएगा। गुरुवार को प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल के नेतृत्व में तैयारी बैठक प्रेस क्लब में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि टेट की अनिवार्यता समाप्त किए जाने की मांग को लेकर शिक्षकों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आदि को पाती भेजी गई। इसके बावजूद अभी तक कोई रचनात्मक पहल नहीं हुआ। 13 अप्रैल को जनपद स्तर पर मशाल जुलूस के बाद तीन मई को लखनऊ में महारैली आयोजित किया गया है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि अनिवार्य रूप से मशाल जुलूस में शामिल होकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित करें। बैठक में तौआब अली, अम्बिका पांडेय, अजय वर्मा, प्रमोद ओझा, राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.