बस्ती, जून 6 -- शिक्षकों की मांग: सेवा सुरक्षा का आदेश बस्ती, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल की अध्यक्षता में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की बैठक शुक्रवार को प्रेस क्लब सभागार में हुई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने टीईटी की अनिवार्यता को केंद्र सरकार से 2011 से पूर्व नियुक्त उत्तर प्रदेश के 1.86 लाख शिक्षकों सहित देश भर के लगभग 20 लाख शिक्षकों को इस संकट से निकालने हेतु अध्यादेश लाकर सेवा सुरक्षा करने की मांग की। जनप्रतिनिधि जवाब दो अभियान जिलाध्यक्ष ने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे अपने हितों के लिए संघर्ष तेज करें। पांच से 20 जुलाई तक प्रदेश भर के जनप्रतिनिधि जवाब दो अभियान में पूरी ताकत से जुट जाए। शिक्षकों का निर्णय महासंघ ने निर्णय लिया है कि शिक्षक अब शिक्षण कार्य के अतिरिक्त को...