मैनपुरी, मार्च 14 -- वर्ष 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए गए शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक आंदोलन कर रहे हैं। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनरतले शिक्षकों के कई संगठन एक साथ आए हैं। इन दिनों शिक्षक चिट्ठियां भेज रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को सुल्तानगंज ब्लाक में शिक्षकों ने टेट को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। महासंघ के घटक दल के रूप में प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के जिला महामंत्री कप्तान सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। सभी ने एक स्वर में 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों को इस अन्यायपूर्ण कानून से मुक्ति देने की बात कही। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भेज इस अन्याय पूर्ण कानून को समाप्त करने और वरिष्ठ शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त रखने की मांग की...