बस्ती, जून 19 -- बस्ती, निज संवाददाता। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर शिक्षक ने धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। शैक्षिक महासंघ ने 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट अनिवार्यता से मुक्त करने के लिए डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री, केन्द्रीय शिक्षामंत्री, सीएम को ज्ञापन दिया। महासंघ कार्यकारी जिलाध्यक्ष राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि टेट लागू करना शिक्षकों के साथ असमानता के व्यवहार को प्रदर्शित करता है। कोषाध्यक्ष विनय प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षकों की गरिमा के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। महामंत्री अटल बिहारी गौड़ ने कहा कि टेड परीक्षा जुलाई 2011 से लागू हुई तो उसके पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर लागू करना शिक्षकों की सेवा हितों एवं भविष्य पर प्रतिकूल प्रविष्टि डालने वाला है। यह भी पढ़ें- टीईटी की अनिवार्यता ...