उन्नाव, मार्च 15 -- उन्नाव। शिक्षकों की नौकरी में टेट की अनिवार्यता पर रोक लगाने के लिए शिक्षक दिल्ली की ओर कदम बढ़ाने का मन बना लिए है। 4 अप्रैल को जिले के तमाम शिक्षक संगठनों के नेतृत्व में शिक्षक रामलीला मैदान दिल्ली में पहुंच कर इसे हटाने पर बात रखेंगे। इसके लिए रविवार को बैठक कर रणनीति तैयार की गई। रविवार को शहर के एक गेस्ट हाउस में संगठन पदाधिकारियों की विशेष संयुक्त बैठक में इसकी घोषणा की गई। जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने कहा की टीएफआई द्वारा पूर्व में घोषित रामलीला मैदान में धरने की अनुमति न देकर शिक्षक एकता को दबाने का प्रयास किया गया लेकिन राष्ट्रीय नेतृत्व ने निर्णय कर लिया है कि शिक्षक इस बार यह धरना महारैली रामलीला मैदान में करेगा ही करेगा और 4अप्रैल को ही करेगा,चाहे अनुमति मिले या न मिले। 3 अप्रैल को ही जनपद से दोनों संगठन शिक्...