टेट की अनिवार्यता खत्म करने को शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन
बागपत, जून 18 -- बागपत। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से गुरुवार को टेट के विरोध में शिक्षकों ने प्रधानमंत्री व केंद्रीय शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। शिक्षकों ने कहा कि टीईटी शिक्षकों के हितों में नहीं है, इसकी अनिवार्यता को समाप्त किया जाए। महासंघ के जिला अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि टीईटी के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया है। प्रमुख मांगे है कि देश के विभिन्न राज्यों में 23 अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों एवं उत्तर प्रदेश में टीईटी लागू होने की 27 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से स्थायी रूप से मुक्त किया जाए। यह भी पढ़ें- टीईटी अनिवार्यता के विरोध में हजारों शिक्षकों ने किया मार्च ऐसे शिक्षकों की सेवा, वरिष्ठता, पदोन्नति एवं अन्य सेवा लाभों को पूर्ण संरक्षण प्रदान किया जाए। आवश्यक ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.