फरीदाबाद, सितम्बर 23 -- नूंह, सरसमल। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने बुधवार को पानीपत में प्रदर्शन कर अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) की अनिवार्यता रद्द करने और अतिथि अध्यापकों को नियमित करने की मांग उठाई। संगठन ने शिक्षा मंत्री के कैंप कार्यालय तक प्रदर्शन किया। नूंह जिला प्रधान मोहम्मद अरशद ने बुधवार को जारी बयान में बताया कि शिक्षकों की मांगों को लेकर गुरुवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग के साथ बैठक होगी। उन्होंने कहा कि 23 अगस्त 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टेट की अनिवार्यता से राहत दी जानी चाहिए। साथ ही सरकार को टेट से प्रभावित शिक्षकों के लिए व्यावहारिक और न्यायसंगत समाधान निकालना चाहिए। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: प्रदर्शन: लघु सचिवालय पर आज गरजेगी प्राथमिक शिक्षकों की आवाज उन्होंने सेवा नियमावली 2012 में संशोधन कर प...