वाराणसी, दिसम्बर 14 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ,पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ वाराणसी के पदाधिकारियों, शिक्षकों का प्रतिनिधिण्डल टेट मुक्ति संयुक्त मोर्चा के बैनर तले चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह से रविवार को मिला। टैगोर टाउन स्थित सांसद आवास पर शिक्षकों ने टेट अनिवार्यता से मुक्ति के लिए संसद में उक्त मुद्दा उठाने के लिए एक पत्रक भी उन्हें सौंपा। सांसद ने शिक्षकों के मुद्दे को नियम 377 के तहत सदन में उठाने के साथ-साथ सड़क से सदन तक संघर्ष करने का आश्वासन दिया। उन्होंने वर्तमान में बेसिक की दुर्दशा के लिए डबल इंजन की सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य में उलझाकर विद्यालयों को तोड़ने की साजिश की जा रही है l शिक्षक चाहकर भी पढ़ा नहीं पा रहा है। हमा...