गोंडा, मार्च 13 -- गोंडा। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय, मण्डलीय तथा जनपदीय इकाई के संयुक्त तत्वावधान मे प्रान्तीय संयुक्त मंत्री पवन कुमार सिंह, मण्डल अध्यक्ष परवेज़ अकरम, जिला अध्यक्षा किरन सिंह के नेतृत्व में 500 से अधिक शिक्षकों ने टेट की अनिवार्यता लागू होने की तिथि को समाप्त को लेकर करीब 2500 पत्र भेजा है। शिक्षकों ने एडी बेसिक राम सागर पति त्रिपाठी को पत्र सौंपा। इस अवसर पर मण्डल उपाध्यक्ष राधे श्याम गुप्ता, सुधाकर सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, कुमकुम श्रीवास्तव, अनिल कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.