बरेली, मार्च 13 -- अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की ओर से गुरूवार को टेट की अनिवार्यता के विरोध में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री को बड़े डाकखाना में सामूहिक रूप से पोस्टकार्ड भेजे। पोस्टकार्ड के जरिए शिक्षकों ने यह अनुरोध किया कि टीईटी लागू होने से पूर्व नियुक्त किए गए शिक्षकों पर टेट अनिवार्यता लागू करना न्याय संगत नहीं है। इस मौके पर मीडिया प्रभारी सतेंद्र पाल सिंह,पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष नरेश गंगवार, मांडलिक मंत्री के पटेल, यूटा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, अटेवा मंडल अध्यक्ष जगदीश गंगवार, जिलाध्यक्ष डॉ मुनीश कुमार गंगवार, मानवेंद्र यादव, योगेश शर्मा, गिरजेश कुर्मी, बलवीर गंगवार व पुष्पेंद्र गंगवार समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...