बदायूं, फरवरी 27 -- बदायूं, संवाददाता। टेट अनिवार्यता के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद यहां से लेकर डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला गया। शिक्षकों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। धरना प्रदर्शन की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर की गयी। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव संजीव शर्मा ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गत वर्ष 25 सितंबर को शिक्षकों की सेवाएं जारी रहने एवं पदोन्नति के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता संबंधी आदेश जारी किया है। जिसका शिक्षकों द्वारा विरोध किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आरटीई एक्ट 2009 का हवाला देते हुये आदेश दिया है कि शिक्षकों को अपनी सेवायें जारी रखने और पदोन्नति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.