बाराबंकी, मार्च 19 -- हैदरगढ़। सुप्रीम कोर्ट के टेट अनिवार्यता के आदेश से क्षुब्ध अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के तत्वाधान में शिक्षक नेता डा. विवेक कुमार गुप्ता, धीरेंद्र प्रताप सिंह, रुद्र कांत बाजपेई, कुलदीप मिश्र व अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने गुरुवार को पाती लिखी। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को पोस्ट कार्ड में अपनी बात लिखकर टेट की अनिवार्यता में छूट की मांग की। ब्लाक संसाधन केंद्र पर एकत्रित हुए शिक्षकों ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश टेट अनिवार्य किए जाने संबंधित आदेश पूर्व से स्थापित शिक्षक भर्ती नियमों के विपरीत है। इस आदेश के कारण वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त देश के लाखों शिक्षकों एवं उनके परिवारों के साथ साथ नौनिहालों का भी भविष्य संकट में पड़ गया है। इस मौके पर प्रमुख रूप से दीपक मिश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.