गोंडा, मार्च 17 -- गोण्डा, संवाददाता। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन यूटा के बैनर तले मंगलवार शाम शिक्षकों टेट अनिवार्यता के विरोध में शहर में मशाल जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। शिक्षकों का कहना है कि आरटीई लागू होने के पूर्व से सेवारत शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता लागू करना अन्याय है। अगुवाई कर रहे यूटा जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह के साथ सैकड़ो शिक्षक हाथों में मशाले थामें गांधी पार्क से निकले। शिक्षकों ने पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टेट अनिवार्यता के विरोध में जमकर नारेबाजी की। अम्बेडकर चौराहा पहुंचकर जिलाध्यक्ष ने कहा की अनुभव का कोई विकल्प नहीं है और योग्यता की पहचान वर्षों के समर्पण से होती है। संरक्षक हेमंत तिवारी ने कहा की जिन शिक्षकों ने पिछले 10-15 वर्षों से विपरीत परिस्थितियों में बेसिक शिक्षा के नीव मजबूत की आज उनकी योग्यता को एक पात्र...