कौशाम्बी, फरवरी 26 -- टेट अधिसूचना से पूर्व में नियुक्त शिक्षकों पर टेट अनिवार्यता के विरोध में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आंदोलन चलाया जा रहा है। इसके तहत प्राथमिक शिक्षक संघ कौशाम्बी के नेतृत्व में विभिन्न शिक्षक संगठनों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम डॉ. अमित पाल को सौंपा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष और टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों ने उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर टेट अनिवार्यता के विरोध में गुरुवार को प्रदर्शन किया। प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह और राम प्रताप लाली, एससी एसटी बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष रामनरेश...