फिरोजाबाद, मार्च 28 -- फिरोजाबाद, टेट अनिवार्यता के विरोध में परिषदीय शिक्षक चार अप्रैल को दिल्ली में हुंकार भरेंगे। प्राथमिक शिक्षक संघ की शिकोहाबाद में संपन्न बैठक में 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर थोपी जा रही टेट अनिवार्यता के खिलाफ आंदोलन पर मंथन किया। हर ब्लॉक से शिक्षकों की दो बस दिल्ली जाने का फैसला लिया। प्रदेश नेतृत्व द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक मुकेश कुमार सिंह, राजेश कुमार कटारा, राधेश्याम शर्मा, उमेश चंद्र वर्मा और टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय सचिव कल्पना राजौरिया ने बैठक की समीक्षा की। वक्ताओं ने कहा कि चार अप्रैल को रामलीला मैदान, नई दिल्ली में होने वाली विशाल रैली में हर ब्लॉक से कम से कम दो बस भेजी जाएंगी। रैली में पहुंच एकजुटता दिखानी होगी, ताकि टेट अनिवार्यता खत्म करने के लिए प्रभावी दबाव बन सके। जिला अध्यक्ष ...