मैनपुरी, फरवरी 28 -- एससी/एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक शनिवार को बुद्ध विहार आजाद नगर पर आयोजित हुई। बैठक में पूरे प्रदेश में सेवारत शिक्षकों पर टेट की बाध्यता पर विचार विमर्श किया गया और एकजुट होकर इसके विरुद्ध आंदोलन करने की योजना बनाई गई। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष करन सिंह ने कहा कि टेट अनिवार्यता शिक्षकों का अपमान है। शिक्षकों की योग्यता पर सवाल खड़े करना है। जल्द ही राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के प्रोन्नत वेतनमान लगाए जाएं। संगठन जल्द ही इस मामले को लेकर बीएसए से मुलाकात करेगा। जिलाध्यक्ष ने ब्लॉक इकाइयों को सक्रिय बनाने के लिए भी विचार विमर्श किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...