मैनपुरी, फरवरी 18 -- आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता थोपे जाने के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ मैनपुरी की समीक्षा बैठक बुधवार को हुई। बीआरसी नगला जुला पर बैठक जिला संरक्षक रामपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि प्रदेश के मुख्य और मान्यता प्राप्त संगठन टीईटी के प्रबल विरोध के लिए एक साथ एक मंच टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया टीएफआई के अधीन संगठित हुए हैं। अब टीईटी अनिवार्यता का विरोध और जोर पकड़ेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 22 फरवरी को ट्विटर पर हैश टैग अभियान चलेगा। सभी शिक्षक इस अभियान में अधिक संख्या में भाग लें और अपना विरोध दर्ज कराएं। 23 से 25 फरवरी तक विरोध स्वरूप काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य शिक्षकों द्वारा किया जाएगा। 26 फरवरी को बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.