लोहरदगा, जुलाई 18 -- लोहरदगा, संवाददाता। टेट अनिवार्यता के विरोध में टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के देशव्यापी आंदोलन के तहत शनिवार को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ (अजप्टा) लोहरदगा जिला इकाई एवं गुमला जिला समिति ने संयुक्त रूप से लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष मनी उरांव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षक सुबह सांसद से मिले और वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त देशभर के लगभग 25 से 30 लाख प्रभावित शिक्षकों के हित में एनसीटीई द्वारा निर्धारित न्यूनतम अर्हता से संबंधित आवश्यक संशोधन संसद में कराने की मांग रखी।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद सांसद सुखदेव भगत ने लगभग आधे घंटे तक टेट अनिवार्यता से जुड़े मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की। यह भी पढ़ें- टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग उन्होंने संसद और न्यायालय में इस विषय से जुड़े विभि...