शाहजहांपुर, अप्रैल 14 -- शाहजहांपुर। सेवारत शिक्षकों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता थोपे जाने और आरटीई एक्ट के कथित गलत नियमों को निरस्त कराने की मांग को लेकर जिलाध्यक्ष ऋषिकांत पाण्डेय के नेतृत्व में शिक्षकों ने सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वान पर जिले भर के शिक्षक संगठनों ने एकजुट होकर खिरनी बाग रामलीला मैदान में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सतेन्द्र कटियार को सौंपा। इसके बाद शाम को मशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें सैकड़ों शिक्षकों ने भाग लिया। जुलूस खिरनी बाग मैदान से शुरू होकर सदर बाजार होते हुए टाउन हॉल स्थित शहीद स्मारक तक पहुंचा, जहां शिक्षकों ने शहीदों को नमन करते हुए आंदोलन को और तेज करने का संकल्प लिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.