संतकबीरनगर, फरवरी 24 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में प्राथमिक शिक्षकों ने टेट के विरोध में काली पट्टी बांध विरोध किया। सभी संगठन मिलकर विरोध कर रहे हैं। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों ने बाहों में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। वहीं बोर्ड परीक्षा के दौरान भी काली पट्टी बांधकर ड्यूटी की। प्रदर्शन कर विरोध जताया। विरोध के साथ ही जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव ने कहा कि शिक्षक जहां भी रहें काली पट्टी बांधकर ही टेट अनिवार्यता के काले कानून का पुरजोर विरोध करें। उन्होंने जनपद के सभी प्रधानाध्यापकों अध्यापकों से कहा कि आप सभी प्रत्येक दशा में काली पट्टी की अवश्य बांधें। 26 फरवरी को बीएसए कार्यालय पर आयोजित धरने में भी बड़ी संख्या में शामिल हों।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...