मुंगेर, दिसम्बर 2 -- टेटिया बब्बर, एक संवाददाता। टेटिया बंबर प्रखंड के लिए सोमवार का दिन गौरवपूर्ण रहा, जब प्रखंड क्षेत्र की तीन छात्राएं जिला स्तरीय विज्ञान एवं क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निशा राय ने बताया कि, करिश्मा कुमारी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, केसौली (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), अमृता सेन, मध्य विद्यालय, फरसा (क्वांटम क्विज) एवं रुचि कुमारी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, केसौली (क्वांटम प्रदर्शनी) ने जिला स्तर पर परचम लहराते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने कहा कि, यह सफलता प्रखंड क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। प्रतियोगिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.