मुंगेर, फरवरी 26 -- टेटियाबंबर। मुंगेर जिला नियोजनालय की ओर से प्रखंड स्तर पर एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। बीडीओ निशा राय ने बताया कि, यह जॉब कैंप 7 मार्च को टेटिया बंबर प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित होगा। कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी सिस सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज लिमिटेड भाग लेगी, जिसमें सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा सुपरवाइजर, सुरक्षा अधिकारी एवं कैश कस्टोडियन सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...