मुंगेर, अप्रैल 16 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने टेटियाबंबर की सीओ अर्चना कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सीओ पर उपमुख्यमंत्री सह विभागीय मंत्री के भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने का आरोप है। इसके अलावा विभागीय आदेशों की अवहेलना करते हुए मार्च 2026 तक आवंटन व्यय एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा नहीं करने की बात भी सामने आयी है। राजस्व संग्रहण में भी भारी कमी पायी गयी। निर्धारित 81.55 लाख रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध मात्र 15.26 लाख रुपये की वसूली की गई, जिससे वित्तीय प्रबंधन प्रभावित हुआ। यह भी पढ़ें- मनीगाछी सीओ रविकान्त निलंबित साथ ही उच्च न्यायालय के अतिक्रमण हटाने संबंधी आदेशों का पालन नहीं करने तथा जनगणना-2027 जैसे महत्वपूर...