मुजफ्फर नगर, मार्च 9 -- मुजफ्फरनगर। जनपद के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए स्टार्टअप टेकएमएनहब द्वारा आयोजित कार्यक्रम एसडी इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ। फाउंडर निखिल तोमर और को-फाउंडर माधव कात्यायन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न संस्थानों के छात्रों ने डांस, सिंगिंग, रैंप वॉक, हैकाथॉन और पोएट्री प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विशु मलिक, अंकुर मैनी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। गायक त्यागी, सरपंच गुज्जर और कलाकार सीमा त्यागी (लाइव ग्लिटर पेंटिंग) ने समां बांध दिया। प्रोजेक्ट मैनेजर निशी रुहेला और आयशा अनवर की देखरेख में पूरी टीम ने सफल संचालन किया। निखिल तोमर ने बताया कि भविष्य में टेकहब स्कूलों तक पहुंचकर ग्रामीण व शहरी प्रतिभाओं को करियर की नई दिशा देने का कार्य...