गुड़गांव, फरवरी 13 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गुरुग्राम क्षेत्रीय कार्यालय ने अंतर्राष्ट्रीय टेक सपोर्ट घोटाले में 90.21 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को अस्थायी तौर पर जब्त किया है। मुख्य आरोपी चंद्र प्रकाश गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद ईडी ने आठ आरोपियों के खिलाफ धन शोधन अधिनियम के तहत विशेष न्यायालय में गत 10 फरवरी को मुकदमा दायर किया। ईडी के मुताबिक मैसर्ज सीएसपीआरओ टेक्नोलॉजी (ओपीसी) प्राइवेट लिमिटेड, चंद्र प्रकाश गुप्ता (जिनके पास इस कंपनी की 100% हिस्सेदारी है), आकाश कुमार दुबे, पंकज कुमार झा आदि ने अमेरिकी नागरिकों के साथ धोखाधड़ी की। केंद्रीय जांच ब्यूरो की तरफ से दर्ज मुकदमे के आधार पर ईडी ने यह जांच शुरू की। जांच से खुलासा हुआ कि साल 2021 से 2024 तक दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम से अवैध कॉल सेंटर संच...