चतरा, मई 31 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले की मेधावी बेटियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने और उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से रविवार को डीआरडीए भवन में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मंच संचालन करीना गुप्ता और शशिकांत ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में तरंग ग्रुप, आदित्य विज़न और शांति कृतनिश्चय सेवा फाउंडेशन शामिल थे। यह अभियान में कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व सहयोग से संचालित "डिजिटल बेटी शक्ति महाअभियान टेक सखी 2026 के तहत कक्षा 8वीं से लेकर स्नातक स्तर की लगभग 60 मेधावी छात्राओं को टैबलेट और स्मार्टफोन देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कुछ विद्यालयों को स्मार्ट टीवी भी भेंट किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज साहू, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, मॉडल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनीष दया...