नई दिल्ली, जून 6 -- माइक्रोसॉफ्ट ने अपने एज ब्राउजर को अपडेट किया है। विंडोज पर मास्टर पासवर्ड का सपोर्ट हटा दिया है। यह कदम विंडोज हैलो के जरिए पासकी जैसे सुरक्षित तरीकों का इस्तेमाल करके सुरक्षा को बेहतर बनाने की कोशिश का हिस्सा है। इस बदलाव का मतलब है कि अब यूजर्स को विंडोज डिवाइस के लिए नंबर, सिंबल और अक्षरों वाले पासवर्ड को डालने के बजाय माइक्रोसॉफ्ट के डिवाइस-ओरिएंटेड टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन सिस्टम पर निर्भर रहना होगा। विंडोज हैले पिन, फिंगरप्रिंट या फेशियल रिकग्निशन के जरिए एक्सेस देता है। यह भी पढ़ें- टेक की खबरें::माइक्रोसॉफ्ट ने एज का पेश किया नया अपडेटओपनएआई का नया फीचर ओपनएआई ने यूजर्स को प्रॉम्प्ट इंजेक्शन हमलों से बचाने के लिए नया सुरक्षा फीचर लॉकडाउन मोड लॉन्च किया है। यह कदम एआई आधारित असिस्टेंट सिस्टम में ऐसे हमलों के बढ़ते ...