धनबाद, अप्रैल 9 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। आईआईटी के टेक्नोलॉजी ट्रांसलेशन रिसर्च पार्क टेक्समिन ने इन्वेंटिव-2026 में कई इंडस्ट्री साझेदारियां (एमओयू) और स्टार्टअप्स के लिए फंडिंग देने की घोषणा की। डीपटेक सेक्टर में इनोवेशन, उद्यमिता और इंडस्ट्री-एकेडेमिया सहयोग को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है। आईआईटी के डिप्टी डायरेक्टर सह टेक्समिन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रो धीरज कुमार ने कहा कि यह साझेदारियां दिखाती हैं कि कैसे एकेडमिया और इंडस्ट्री मिलकर एडवांस टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को बढ़ावा दे सकते हैं, जिससे माइनिंग सेक्टर में नई संभावनाएं खुलेंगी। टेक्समिन के तहत कई एमओयू हुए। इनमें एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड से एमओयू के तहत माइनिंग टेक्नोलॉजी और रिसर्च में सहयोग होगा। एजिलेंट टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड-क्रिटिकल मिनरल और रेयर अर्थ एलि...