फरीदाबाद, सितम्बर 22 -- फरीदाबाद, सरसमल। दिल्ली-एनसीआर की टेक्सटाइल प्रोसेसिंग और डाइंग इकाइयों के रेट में 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने पर सहमति बनी है। बढ़ती उत्पादन लागत को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इससे प्रोसेसिंग उद्योग को बढ़ते खर्च के बीच राहत मिलने की उम्मीद है। इसको लेकर फरीदाबाद की एक होटल में बैठक हुई थी। उद्योग प्रतिनिधियों के अनुसार डाई-केमिकल, कच्चे माल, ऊर्जा, परिवहन और मजदूरी समेत कई मदों में लगातार लागत बढ़ी है। न्यूनतम वेतन और पीएफ की बढ़ी लागत से भी इकाइयों पर अतिरिक्त भार पड़ा है। करीब 100 कर्मचारियों वाली एक इकाई पर इन मदों में सालाना पांच से छह लाख रुपये का अतिरिक्त खर्च बढ़ने का दावा किया गया है। टेक्सटाइल एंड अपैरल एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि बढ़ी लागत के अनुरूप प्रोसेसिंग रेट मे...