गोरखपुर, मार्च 25 -- गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में कंप्यूटर इंजीनियरिंग सोसाइटी की ओर से आयोजित वार्षिक टेक्नो-फेस्ट इन्नेक्सस 2026 का भव्य समापन मंगलवार को हुआ। आयोजन में विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों को समाहित करते हुए कुल 6 प्रमुख प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। बिडवार्ज में 57 टीमों (171 प्रतिभागियों) ने भाग लिया। जबकि, क्लूडिकोड में 40 टीमों (160 प्रतिभागियों) ने भाग लिया। इसमें टेक्निकल क्रॉसवर्ड, मिस्ट्री राउंड और साइबर ट्रेजर हंट शामिल था। प्रतिभागियों को वास्तविक दुनिया और डिजिटल समस्याओं को मिलाकर हल करना पड़ा। कोडिगो में 154 ...