चाईबासा, मार्च 20 -- एक्सएलआरआई जमशेदपुर में आयोजित वार्षिक ऑपरेशंस एंड सप्लाई चेन कॉनक्लेव क्लॉक स्पीड 6.0 के दौरान विशेषज्ञों ने गुरुवार को भविष्य की रणनीतियों पर गहन मंथन किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि तेजी से बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था में अब सप्लाई चेन केवल लॉजिस्टिक्स या बैक ऑफिस का कार्य नहीं रह गया है, बल्कि यह कंपनियों की रणनीतिक ताकत और बोर्ड रूम चर्चा का अनिवार्य हिस्सा बन चुका है। संस्थान के निदेशक फादर जॉर्ज सेबेस्टियन ने उद्घाटन के दौरान कहा कि आज के दौर में वही संगठन सफल होंगे, जो फुर्ती (एजिलिटी), सस्टेनेबिलिटी और टेक्नोलॉजी के बीच एक सटीक संतुलन स्थापित कर सकेंगे। उन्होंने इंडस्ट्री और एकेडमी के बीच सहयोग को बढ़ावा देने की बात कही, ताकि छात्र किताबों से परे वास्तविक दुनिया की चुनौतियों से सीख सकें। कॉनक्लेव की थीम स...