जमशेदपुर, अप्रैल 1 -- जेकेपीसीपीएल (जमशेदपुर कंटीन्यूअस एनीलिंग एंड प्रोसेसिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड) वर्कर्स यूनियन के दस साल पूरे होने पर मंगलवार को माइकल जॉन ऑडिटोरियम बिष्टूपुर में स्थापना समारोह मनाया गया। समारोह को संबोधित करते हुए टाटा स्टील के सीईओ सह प्रबंध निदेशक टीवी नरेन्द्रन ने कहा कि किसी कंपनी या यूनियन के सफर में 10 साल का समय बहुत लंबा नहीं होता, लेकिन यह एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जहां अपने सफर का आकलन कर आगे की दिशा तय की जा सकती है। उन्होंने एआई तकनीक के आने पर जॉब कम होने की आशंका पर कहा कि कोई भी तकनीक सृजन भी करती है, उसके आने से नए जॉब सृजित होते हैं। इसलिए टेक्नोलॉजी से भागना नहीं चाहिए बल्कि उसे अपनाना चाहिए। नरेन्द्रन ने बताया कि टाटा स्टील ने भी ग्राहकों, सप्लायर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ यह भरोसा कायम रखा है।...