धनबाद, जून 4 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। सदर अस्पताल में एक्स-रे टेक्नीशियन के अवकाश पर चले जाने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार से एक्स-रे सेवा बंद है, जिससे मरीजों को लौटना पड़ रहा है। शनिवार तक सेवा बाधित रह सकती है। बता दें कि सदर अस्पताल में एक्स-रे सेवा फिलहाल केवल एक टेक्नीशियन के भरोसे संचालित है। उनके छुट्टी पर जाने के बाद एक्स-रे का काम ठप हो गया है। वहीं एक टेक्नीशियन यक्ष्मा (टीबी) विभाग में भी है, जिनकी फील्ड ड्यूटी लगी है। इधर, एक्स-रे सेवा बंद होने से मरीजों को निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके लिए उन्हें अपनी जेब से अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को अधिक परेशानी हो रही है। मरीजों और परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की। अस्...