रांची, मई 31 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली थाना अंतर्गत रामपुर निवासी सविता देवी के घर रविवार को रांची से टेक्निकल सेल टीम पहुंची एवं घटना स्थल का निरीक्षण किया। ज्ञात हो 29 मई को उनके घर पर चोरों द्वारा ताला तोड़ के घर में रखे लगभग एक लाख रुपए के आभूषण व कपड़े की चोरी कर ली है। सिल्ली पुलिस लगातार मामले की छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया जल्द ही आरोपी हिरासत में होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...