मथुरा, जनवरी 31 -- मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय टेक्निकल फेस्ट टेकनव्या 2.0' का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। शनिवार तक चलने वाले इस टेक्निकल आयोजन में देश के विभिन्न संस्थानों से आए विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। टेकनव्या 2.0 के अंतर्गत कुल 22 प्रमुख टेक्निकल और इनोवेशन आधारित प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें प्रोजेक्ट-ई-एक्स, ई-कुरुक्षेत्र, शार्क टैंक, पेंटेस्ट शोडाउन, डिजिटल स्टोरीटेलिंग, एजेंट-ए-थॉन, आरसी रेसिंग, वेबएक्स डिजाइन, मेकार्थीन, क्वांटाथॉन, पोस्टर प्रतियोगिता, लाइन ट्रेसिंग, रोबोवार, पैनल डिस्कशन, डेटा डैश, मार्केटिंग मॉर्फ, एआई बैटल एरीना, प्रॉम्प्ट-ए-थॉन, टेक वॉक, ट्रेजर हंट तथा राइजिंग फाइटर्स शामिल है। इन सभी कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले विजेता प्रतियोगियों के लिए क...