नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- जिंदगी में कुछ दिन ऐसे भी आते हैं, जब सब कुछ ठीक होते हुए भी मन परेशान रहता है। कभी किसी काम में असफलता मिलती है, कभी भविष्य की चिंता सताती है और कभी लगता है कि अब कुछ भी हमारे हिसाब से नहीं हो रहा। ऐसे समय में इंसान खुद को कमजोर समझने लगता है और छोटी-सी परेशानी भी बहुत बड़ी लगने लगती है। लेकिन अगर सोचने का तरीका थोड़ा बदला जाए, तो मुश्किल समय को संभालना आसान हो जाएगा। प्रेमानंद महाराज भी अपने विचारों में मन को मजबूत रखने, भगवान पर भरोसा करने और परेशानी के समय खुद को संभालने की बात कहते हैं। उनकी कुछ ऐसी ही बातें हैं, जिन्हें मुश्किल वक्त में याद रखना आपके लिए मददगार हो सकता है।1. पहले मन से निकाल दें ये बात कई बार किसी काम के शुरू होने से पहले ही हम मान लेते हैं कि यह हमारे बस की बात नहीं है। प्रेमानंद जी महाराज क...