अलीगढ़, जून 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। लगातार बढ़ती भागदौड़ भरी जिंदगी, मानसिक तनाव और बदलती खानपान की आदतें लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही हैं। चिकित्सकों के अनुसार माइग्रेन (तीव्र सिरदर्द) से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वर्तमान में करीब 15 प्रतिशत लोग माइग्रेन के बार-बार पड़ने वाले दौरों से परेशान हैं। पहले जहां यह समस्या सीमित आयु वर्ग में अधिक देखने को मिलती थी, वहीं अब युवा, कामकाजी लोग और छात्र भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। माइग्रेन सामान्य सिरदर्द न होकर एक न्यूरोलॉजिकल समस्या है, जिसमें सिर के एक हिस्से या पूरे सिर में तेज दर्द, उल्टी जैसा महसूस होना, चक्कर आना और रोशनी या तेज आवाज से परेशानी जैसी शिकायतें हो सकती हैं। कई मरीजों में दर्द कई घंटों से लेकर दो-तीन दिन तक बना रहता है। मनोचिकित्सक डॉ. अंतरा माथुर के अनु...