सीतामढ़ी, मई 23 -- ब्रजकिशोर सिंह पुपरी। पुपरी बैलहाट ताड़ीखाना के समीप टेंपो से दो बोरी नेपाली शराब बरामद की गई है। एएलटीएफ टीम ने शराब के साथ टेम्पों चालक सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार तस्करों की पहचान सुरसंड कोआरी के वार्ड 06 के मुख्तार राइन के पुत्र मो अरमान राईन, विजय राम का पुत्र धर्मेंद्र राम व मो नासिर का पुत्र मो मुकसैद के रूप में की गई हैं।टेम्पों से बरामद दो बोरी से 99 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई है। टेंपो चालक ने बताया कि उसके गाड़ी पर पुपरी के जाहिद नाम का व्यक्ति करेला का बोरी कहकर लोड कर दिया है और पुलिस के पहुँचने पर वह टेम्पों के पास से भाग गए हैं। हलाकि इस सम्बंध में ए एलटीएफ के एसआई विजय शंकर सिंह के द्वारा उक्त गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध एफआईआर कराई गई है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों को शुक्रवार को न्य...