हाथरस, अप्रैल 15 -- सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित पाये वाली गली में खड़े टेंपो से वायरिंग तार चोरी करने वाले तीन किशोरों को कोतवाली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जिनकी निशादेही से चोरी किया गया तार बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार शकिर कुरैशी का कासगंज रोड स्थित पाये वाली गली में टेंपो खड़ा हुआ था। जिसकी तीन किशोर बायरिंग तार काट कर चुरा कर ले गये थे। तार चोरी को लेकर टेम्पो स्वामी चोरी के खुलासे में लग गया। चोरी को लेकर उसने एक किशोर को पकड लिया। इसने पूछताछ के दौरान अपने दो अन्य चोर साथियों के नाम बताए। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसने तार चोरी के तीनो किशोर आरोपियों को हिरासत मे ले लिया। यह भी पढ़ें- चोरी की बाइक के साथ तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार चोरी की घटना को लेकर मौके पर लोगों की भीड एकत्रित हो गई। वही टेंपो स्वा...