साहिबगंज, जून 6 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो तीन मुहानी मोड़ के पास टेंपा से गिर कर एक महिला घायल हो गयी। जानकारी के अनुसार सरायविंधा गांव की होपनमय मुर्मू (30) जेटके कुम्हारजोरी पंचायत के सरायविंधा से बोरियो आने के क्रम में झपकी लगने से बोरियो तीन महानी मोड़ के पास टेम्पो से गिर कर घायल हो गयी। घायल महिला को इलाज के लिए बोरियो सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मौके पर उपस्थित डॉ. सुदामा साह ने प्राथमिक उपचार किया। डॉ. सुदामा ने बताया कि घायल महिला के सर व छाती में गंभीर चोट है। मुंह व कान के पास भी चोट लगी है। सर में चोट के कारण सीटी स्केन के लिए लिखा गया है। स्थिति में सुधार नहीं होने पर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्तपताल रेफर कर दिया गया है। घायल महिला पत्ता बेचने के लिए बोरियो आ रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...