संभल, फरवरी 21 -- थाना क्षेत्र के कस्बा धनारी निवासी मालवती (55) की सड़क हादसे में घायल होने के बाद तीसरे दिन उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मृत्यु से परिवार में कोहराम मच गया। 18 फरवरी को मालवती बबराला में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। देर रात करीब आठ बजे वह टेंपो से वापस लौट रही थीं। मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर टेंपो चालक वाहन को तेज रफ्तार से चला रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से मालवती टेंपो से नीचे गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी रही। 19 फरवरी को बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने मुरादाबाद रेफर कर दिया। मुरादाबाद में इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर महिला ने दम तोड़ द...