टेंपो से कुचलकर मासूम की मौत हुई
गाज़ियाबाद, मई 8 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। शाहपुर बम्हेटा में शुक्रवार सुबह घर के बाहर खेल रहे बच्चे की दूध के टेंपो से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे डायल-112 पर सूचना मिली कि शाहपुर बम्हेटा में एक बच्चे के साथ सड़क दुर्घटना हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। जांच में सामने आया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे शाहपुर बम्हेटा निवासी नरेंद्र यादव का साढ़े तीन वर्षीय बेटा गोविंद घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान इलाके में दूध की सप्लाई करने वाला टेंपो पहुंचा। बताया गया कि बच्चा खेलते-खेलते अचानक वाहन के सामने आ गया। चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और बच्चा टेंपो की चपेट में आ गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.